CG : रायपुर गोली कांड का मुख्य शूटर पंजाब से गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्‍ट

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने इस शूट आउट करने वाले मुख्य शूटर सागर (25) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी अब भी फरार है। अब तक 10 आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस ने पंजाब और झारखंड से की है। इससे पहले अमन साहू गैंग ने पंजाब के अमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमनदीप का झारखंड के अमन साहू गैंग से भी कनेक्शन है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित हैंडर अमनदीप ने ही शूटरों के लिए बाइक और पैसों का इंतजाम किया था। 13 जुलाई को दिन दहाड़े पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर गोली चली थी। रोड कांट्रेक्टर का झारखंड में 810 करोड़ का ठेका लिया है। उसकी रंगदारी वसूलने की लिए गोली कांड करवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds