विक्रांत भूरिया पर महेश कश्यप का पलटवार : सांसद बोले “नक्सलियों के समर्थक हमें ज्ञान ना दे, इन्होने आदिवासियों को दी काला-पानी की सजा”

रायपुर। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इस मामले में अब सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। भूरिया के बयान पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस ने आदिवासियों को काला पानी की सजा दी थी। बीजेपी सरकार में आज बस्तर की पहचान दुनिया में है।

सांसद महेश कश्यप कहा- माओवाद नक्सलवाद जैसे कलंक को थोपने का काम भी कांग्रेस ने किया है। अलगाववाद, माओवाद, नक्सलवाद के सपोर्टर कांग्रेस रहै। यह लोग आदिवासी के बारे में बयान बाजी ना करें। आदिवासियों और देश के लोगों ने कांग्रेस को नकारा है। विक्रांत भूरिया के बयान प्रशिक्षण शिविर को लेकर पलटवार करते हुए बोले – देश को कलंकित करने वाले लोग क्या बात करेंगे। कांग्रेस गांधी परिवर्तन सीमित रहने वाली पार्टी है।

कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं

सांसद महेश कश्यप ने कहा- कांग्रेस परिवारवाद से चलने वाली पार्टी है अनुशासित पार्टी बीजेपी है संगठन ही हमारा मूल मंत्र है। बीजेपी प्रशिक्षण शाला एक आवश्यक कार्य है। चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है गांव गरीब किसान का बेटा सांसद बन गया। मुख्यालय से सब तय करने वाली पार्टी बीजेपी नहीं है कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है।

प्रियंक खड़गे पर भड़के कश्यप

कांग्रेस राटरीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के आरएसएस को बैन करने वाले मामले पर कहा- कांग्रेस की आरएसएस के बारे में कितनी जानकारी है। भाजपा राष्ट्र सेवा देश सेवा के लिए समर्पित एक विचारधारा है। कांग्रेस मुक्त अगर देश ही रहा है तो इसका श्रेय भाजपा को जाता है। इसलिए नहीं तकलीफ हौगा संघ के बारे में बोलेंगे।

कांग्रेस ने देश को लूटा

कवासी लखमा, कारवाई और चार्ज शीट को लैकर महैश कश्यप ने कहा – राग अलापने की आवश्यकता नहीं है 60 साल कांग्रेस ने देश को लूटा है। चावल शराब घोटाले से लैकर गोबर घोटाला तक किया। इसके पीछे बड़े-बड़े षडयंत्रकारी हे हैं। कवासी लखमा को मोहरा बना कर फसाया गया है। लखमा बड़ी-बड़ी बात करते थे, लैकिन अब अनपढ़ बता कर पीछा छुड़ाना चाह रहे है। केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है सबूत पाए गए हैं दोषी है तो सजा जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds