लॉगिन

महिला आरक्षक ने लगाई फांसी : हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी से लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

Chhattisgarh July 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला आरक्षक ने लगाई फांसी : हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी से लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

महिला आरक्षक ने लगाई फांसी : हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी से लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली. मृतिका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है. महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटकी मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बीती रात काफी तक आवाज देने भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली. शव को निचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है.

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds