Mahashivratri : महाशिवरात्रि से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व रहता है और 18 तारीख को महाशिवरात्रि पड़ रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि से पहले शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। ऐसा माना जाता है कि शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

शुक्र राशि के परिवर्तन के साथ कुछ राशियों में परिवर्तन भी होने लगता है। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय होता है तो वही कुछ राशि के जातकों को हानि होती है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि से पहले किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ होने वाला है। इसके साथ ही व्यवसाय में भी लाभ के योग बन रहे है। यदि आप कोई भी काम करने जा रहे है तो आपको भाई-बहन का साथ मिलने का योग भी है। जिसकी वजह से आपके कामों में सफलता मिलेगी।

इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि के भी योग बन रहे है। नौकरी और व्यापार में समय शुभ रहेगा। जिसकी वजह से आपकी कार्यों में सराहना होगी। दांपत्य जीवन सुख से व्यतीत होगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेंगे। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का मौका भी मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में सफलता हासिल होगी। जिससे मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। परीक्षा के लाभदायक परिणाम हासिल होंगे। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

साथ ही शिक्षा से जुड़े हुए छात्रों के लिए समय उपयुक्त रहने वाला है। लेन देन के लिए समय शुभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे है।

कन्या राशि (Virgo)

परिवार में चल रहे विवाद का अंत होगा। संबंधियों से रिश्ते में मधुरता आएगी। धन लाभ के योग बन रहे है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके अलावा निवेश में भी लाभ होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

इसके साथ ही दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। वहीं पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

यह समय आपके लिए अनुकूल है। धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे है। वहीं नौकरी पेशा लोगों के कार्य की प्रशन्सा होगी। जिससे आय के स्रोत में भी बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। साथ ही धन आगमन के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds