लॉगिन

शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाया सम्बन्ध फिर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh February 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाया सम्बन्ध फिर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाया सम्बन्ध फिर शादी से किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा :  जिले में एक युवती से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को प्यार में फंसाकर उससे 7 साल तक संबंध बनाया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया । इसके बाद भी शादी नहीं की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया।

शारीरिक शोषण कर 3 बार कराया गर्भपात

लड़की के मुताबिक हर बार विवाह करने की बात कहकर वो उससे संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले ही 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। कुछ दिन बाद फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और उससे संबंध बनाता रहा।

आरोपी करता है मजदूरी, युवती कंपनी में करती है जाब

शादी करने की बात जब युवक ने नहीं मानी तो परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई । अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds