लॉगिन

लखनऊ की लगातार तीसरी जीत, गुजरात को 33 रन से हराया, यश ने झटके 5 विकेट

Sports April 8, 2024 रिपोर्टर: shailesh
लखनऊ की लगातार तीसरी जीत, गुजरात को 33 रन से हराया, यश ने झटके 5 विकेट

लखनऊ की लगातार तीसरी जीत, गुजरात को 33 रन से हराया, यश ने झटके 5 विकेट

नई दिल्ली। IPL 2024 LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास की पहली जीत हासिल की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी 130 रन पर ढेर हो गई। जायंट्स की यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, टाइटंस को पांच मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी।

18 रन पर गिरे 2 विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 18 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (6) और देवदत्त पडिक्कल (7) आउट हो चुके है। दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता उमेश यादव ने दिखाया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 31 गेंदों में 33 रन बनाए। वह दर्शन नलकंडे की गेंद पर राहुल तेवतिया को कैच थमा बैठे।

स्टोइनिस और पूरन ने संभाली पारी

91 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने पारी को आगे बढ़ाया। स्टोइनिस ने 58 रन बनाए। जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। आयुष बडोनी ने 20 रन बनाए। पूरन 32 रन और क्रुणाल 2 रन पर नाबाद रहे।

130 पर सिमट गई गुजरात

164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 54 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन 19 रन पर यश ठाकुर का शिकार बने। वहीं, साई 31 रन पर क्रुणाल की गेंद पर रवि बिश्रोई को कैच दे बैठे। केन विलियमसन (1), शरथ बीआर (2), राशिद खान (0), उमेश यादव (2), नूर अहमद (4) और दर्शन नालकंडे (12) रन पर आउट हुए। विजय शंकर (17) और राहुल तेवतिया (30) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लंबी पारी खेलकर टीम को जीता ना सके। लखनऊ के लिए यश ठाकुर को 5 और क्रुणाल पंड्या को 3 सफलता मिली। नवीन और बिश्नोई के खाते में 1-1 विकेट आया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शरत बीआर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds