15 जून से सूर्य की तरह चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, मिलेंगे शुभ परिणाम

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह सूर्य एक साल बाद किसी राशि में दोबारा प्रवेश करते हैं। वहीं 2 दिन बाद 15 मई को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे और इसी राशि में 16 जुलाई तक रहेंगे। बुध बुद्धि प्रदान करने वाले माने जाते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव  मेष राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। इन लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी सूर्य का गोचर काफी लाभ देने वाला है। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश काफी भाग्यशाली होगा। ये गोचर इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

मकर राशि

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds