CG : प्रेमी बना रहा था शादी के लिए दबाव, नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में 10 दिन पहले नाबालिग लड़की के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। उसने शादी से इंकार किया, तो युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इसलिए उसने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी।

दरअसल, राजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने 21 जून 2024 को रात में परिजनों के सोने के बाद फांसी लगा ली थी। राजपुर पुलिस को मौके पर सुसाइट नोट मिला था। जिसमें उसने करवां निवासी राम केवल टेकाम को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राम केवल टेकाम और लड़की के बीच प्रेम संबंध था। प्रेमी कई दिनों से नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था। नाबालिग शादी नहीं करना चाह रही थी। उसने शादी से इंकार कर दिया, तो प्रेमी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे वो परेशान थी।

इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी राम केवल टेकाम (18) के खिलाफ धारा 306 का अपराध दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी राम केवल टेकाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds