लॉगिन

लव जिहाद : युवती को प्यार में फंसाकर किया रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात के बाद हुआ खुलासा

Chhattisgarh October 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
लव जिहाद : युवती को प्यार में फंसाकर किया रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात के बाद हुआ खुलासा

लव जिहाद : युवती को प्यार में फंसाकर किया रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन गर्भपात के बाद हुआ खुलासा

बिलासपुर : शहर में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि आरोपी युवक साजिद अहमद उसे कई महीनों से ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता के वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था. पीड़िता गर्भवती हो गई. जिसके बाद मामला सामने आया.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही की है पुलिस का कहना है कि इस तरह के महिला संबंधी मामलों में किसी तरह की गैर गंभीरता बर्दाश्त नहीं होगी.

युवती को प्यार में फंसाकर किया रेप

सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को आरोपी युवक ने पहले तो प्रेम जाल में फंसाया जिसके बाद उसका दहिक शोषण करने लगा. युवती ने कई बार युवक को मना किया लेकिन आरोपी बार-बार कुछ निजी पल के फोटो और वीडियो वायरल करने के बाद कहते हुए युवती को परेशान किया करता और जबरन शारीरिक संबंध बना लिया करता. युवती काफी समय से परेशान थी लेकिन वह समझ में बेज्जती के दर से किसी को कुछ बता नहीं पाती थी.

उसने कई बार सोचा कि वह अपने परिजनों को इस बात की सूचना दे लेकिन डर के कारण सामने बोल पाने में नाकाम रहे कुल मिलाकर विशेष समुदाय के युवक ने पीड़िता का जमकर शोषण किया जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया पुलिस ने जब पूरे मामले का इन्वेस्टिगेशन किया. तब सारा सच सामने आ गया और अब युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है उसे जेल भेज दिया गया है.

गर्भवती होने पर जबरन करवाया गर्भपात

आरोपी युवक ने युवती को इस तरह परेशान किया है कि वह जब गर्भवती हो गई तब एक बार गर्भपात भी कर दिया गया. मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक उलझन के बीच युवती के मन में कई बार ऐसा ख्याल आया कि वह अपने शरीर को त्याग देने खुदकुशी कर ले लेकिन वह इसकी हिम्मत भी नहीं जुटा पाई. बाद में जब युवक का दबाव और डर खत्म हो गया तब उसने अपने परिजन और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत कर दी है. आरोपी साजिद अहमद को जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सरकंडा क्षेत्र में हुई इस वारदात की जानकारी साझा की है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds