आधी रात को हुआ प्रभु यीशु का जन्म, रायपुर में कैरोल गीतों पर झूमें मसीहीजन

रायपुर : मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु इस दुनिया में आए। उनके दिखाए सेवा, परोपकार, प्रेम के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाना चाहिए। यह संदेश प्रभु यीशु जन्म से संबंधित नाट्य मंचन में दिया गया।

रविवार की आधी रात को बैरन बाजार स्थित सेंट जोसेफ चर्च और सिविल लाइन के सेंट पाल्स कैथेड्रल चर्च समेत अनेक चर्चों में जलसा मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म लेते ही खुशियां छा गईं। पटाखे फोड़कर, मोमबत्ती प्रज्वलित कर और केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई।

शाम से ही चर्चों में खुशियां छाई रहीं। चर्चो को फूलों, गुब्बारों और रंगबिरंगे चांद-सितारों, बिजली के झालरों से सजाया गया। चर्च प्रांगण में प्रभु यीशु के जन्म स्थान को झोपड़ी के रूप में प्रदर्शित किया गया। झोपड़ी में भेड़, गड़रिये, मजीषियों, ज्योतिषियों की झांकी सजाई गई। कैरोल गीतों की सुमधुर प्रस्तुति ने मसीहीजनों को भक्तिभाव में डुबो दिया।

आज विशेष आराधना

सिविल लाइन के सेंट पॉल्स चर्च में सोमवार को सुबह 8 बजे से विशेष आराधना की जाएगी। 10 हजार श्रद्घालुओं के बैठने के लिए पंडाल बनाया गया है। दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds