लॉगिन

CG युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट : दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की पतासाजी कर रही पुलिस

Chhattisgarh January 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट : दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की पतासाजी कर रही पुलिस

CG युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट : दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की पतासाजी कर रही पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा में हुई लूट की वारदातों के मामले में पुलिस ने सफलता पाई है। दो आरोपी, अमन साहू और सूरज धृतलहरे को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लूट की घटनाओं में 4 बाइक और 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अमरताल गांव में एक युवती से स्कूटी और मोबाइल की लूट हुई थी, जबकि किरारी गांव में एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूटे गए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds