LIVE : आवास न्याय सम्मेलन का सांसद राहुल गांधी करेंगे शुभारम्भ, यहाँ देखे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

रायपुर : लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। श्री

यहाँ देखे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

 

राहुल गांधी और बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, सांसद श्री दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

क्या है आवास न्याय सम्मलेन

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र देंगे। योजना की पहली किस्त की राशि भी हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 1 लाख हितग्राहियों को 25 लाख रुपए पहली किस्त की राशि का दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds