LIVE: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में बहुमत से आगे निकली कांग्रेस, भाजपा 33 पर आगे, भूपेश का दबदबा कायम

रायपुर : 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा।
कोरबा से जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे
मतगणना के पहले दूसरे घंटे में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। कोरबा विधानसभा से दूसरे राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 2100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कटघोरा विधानसभा से पहले राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 450 वोटों आगे चल रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा से पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 881 वोटों से आगे है।
छत्तीसगढ़ के तीन मंत्री पीछे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शैलेश पांडेय पीछे चल रहे हैं।
भरतपुर-सोनहत – केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह – आगे
साजा – रविंद्र चौबे मंत्री – पीछे
कवर्धा – मो. अकबर मंत्री – पीछे
कोंटा – कवासी लखमा मंत्री – पीछे
रायपुर में पांच सीटों पर भाजपा आगे
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है। रायपुर की सीटों पर नजर डालें तो धरसींवा भाजपा से अनुज शर्मा 2200 वोट से आगे, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल -1400 वोट से आगे, रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत 1400 वोट से आगे, रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे, अभनपुर से भाजपा के नंदकुमार साहू – 700 वोट से आगे, आरंग विधानसभा से कांग्रेस के शिव डहरिया, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का दबदबा कायम
छत्तीसगढ़ में काका यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दबदबा कायम है। शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े से आगे चल रही है। पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 187 वोट से आगे चल रहे हैं।
बहुमत के आंकड़े से आगे निकली कांग्रेस
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। 85 सीटों के शुरुआती रुझान में बहुमत के आंकड़े से आगे निकलते हुए कांग्रेस 54 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 32 सीटों पर आगे है।
चित्रकोट सीट से दीपक बैज आगे
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में ईवीएम से मतगणना शुरू हो चुकी है। नारायणपुर में केदार कश्यप आगे चल रहे हैं। चित्रकोट से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहले चक्र में 199 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
राजनांदगांव सीट पर रमन सिंह आगे
छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल राजनांदगांव विधानसभा सीट पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह आगे चल रहे हैं। पहले चक्र की गणना के बाद रमन सिंह लगभग 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।