लॉगिन

LIVE IND vs AFG: बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती

Sports January 17, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
LIVE IND vs AFG: बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती

LIVE IND vs AFG: बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती

भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं। फिर डबल सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रवि बिश्नोई दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान की टीम उनके फिरकी में फंस गई। तीन गेंद में ही उन्होंने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज के दो विकेट लिए। एक सुपर ओवर में किसी एक टीम के दो विकेट गिरने पर पारी वहीं समाप्त हो जाती है।

ND vs AFG Live: डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के लिए नबी और गुरबाज बैटिंग के लिए आए। भारत की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए।
पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। करीम जनत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दूसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज स्ट्राइक पर आ गए हैं।
तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने गुरबाज को रिंकू के हाथ कैच कराया और अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।
अफगानिस्तान की टीम तीसरा टी20 भी हार गई है।

IND vs AFG Live: डबल सुपर ओवर में भारत
रोहित ने पहली गेंद पर छक्का लगाया।
रोहित ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शुरुआती दो गेंद पर 10 रन आ चुके हैं।
रोहित ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया।
चौथी गेंद पर रिंकू कैच आउट हो गए। विकेटकीपर गुरबाज ने कैच लिया।
सैमसन आए और रोहित रन आउट हो गए।
भारत के दो विकेट गिर गए और अब अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी।
सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं। अफगानिस्तान को छह गेंद में 12 रन बनाने होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds