लॉगिन

ओवररेट पर शराब बिक्री : आबकारी विभाग ने दर्जनों दुकानों की जांच की, 2 सेल्समेन हटाए

Chhattisgarh July 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ओवररेट पर शराब बिक्री : आबकारी विभाग ने दर्जनों दुकानों की जांच की, 2 सेल्समेन हटाए

ओवररेट पर शराब बिक्री : आबकारी विभाग ने दर्जनों दुकानों की जांच की, 2 सेल्समेन हटाए

रायपुर। रायपुर जिले में शराब की अवैध रूप से बिक्री, परिवहन एवं ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिला स्तर पर उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) टीम गठित की है। करीब दो महीने में टीम ने दर्जनों शराब दुकानों की जांच की। इनमें कुछ ओवर रेटिंग की शिकायतों पर भी जांच हुई है, जिनमें से 3 दुकानों में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित दो सेल्समैन को हटाने की कार्रवाई करते हुए उनके नाम ब्लैक सूची में शामिल किए गए हैं।

आबकारी विभाग दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए विभाग ने सभी जिलों में जिला स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के तहत रायपुर जिले में भी उड़नदस्ता टीम गठित की गई है। इस टीम का गठन जून में हुआ है। इस टीम के प्रभारी सहायक जिला अधिकारी अनिल बंजारे हैं। उनके नेतृत्व में टीम 24 घंटे अवैध शराब का निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर निगरानी रखे हुए है। इसके लिए टीम लगातार शराब दुकानों की जांच भी कर रही है।

ओवर-रेट बिक्री करने वाले 3 सेल्समैन बर्खास्त और ब्लैकलिस्टेड

इस जांच के दौरान ही टीम ने जून के आखिरी एवं जुलाई के प्रथम पखवाड़ा में 3 शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बिक्री के प्रकरणों में 3 सेल्समैन के विरुद्ध कार्रवाई की है। इन तीनों सेल्समैन को न केवल हटाने की कार्रवाई की है, बल्कि उनके नाम ब्लैक सूची में भी शामिल किया है, ताकि उन्हें किसी भी शराब दुकान में दोबारा किसी भी पद पर नौकरी नहीं मिले। हालांकि इनमें शराब दुकान में विभाग के जिला अधिकारी तक पहुंची शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds