लॉगिन

आबकारी की टीम पर शराब माफिया का हमला : गाडियों पर पथराव, बाल-बाल बचे अफसर और कर्मचारी

Chhattisgarh August 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आबकारी की टीम पर शराब माफिया का हमला : गाडियों पर पथराव, बाल-बाल बचे अफसर और कर्मचारी

आबकारी की टीम पर शराब माफिया का हमला : गाडियों पर पथराव, बाल-बाल बचे अफसर और कर्मचारी

कसडोल। एक तरफ जहां सरकार छत्तीसगढ़ में शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के तमाम दावे कर रही है। यहां तक की धार्मिक क्षेत्रों के आसपास लीगल शराब कारोबार तक को बंद करा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कसडोल में शराब माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम ये है कि, ये बेखौफ शराब माफिया अब आबकारी विभाग की टीम पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। माफियाओं ने शासकीय वाहन में पथराव किया। इस घटना से वाहन के शीशे टूट गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के कसडोल में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए है। सोनाखान में शराब पकड़ने गई. आबकारी विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं ने शासकीय वाहन में पथराव किया। इस घटना से वाहन के शीशे टूट गए। वहीं सहायक आबकारी अधिकारी और आबकारी टीम बाल-बाल बचे है।

कच्ची महुआ शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शराब के सोत और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में कच्ची महुआ शराब बेचने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कसडोल आबकारी विभाग का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds