लॉगिन

CG जंगल में खोल रखी थी शराब फैक्ट्री : बड़े पैमाने पर बनाई जा रही थी शराब, छापे की भनक लगते ही आरोपी फरार

Chhattisgarh July 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG जंगल में खोल रखी थी शराब फैक्ट्री : बड़े पैमाने पर बनाई जा रही थी शराब, छापे की भनक लगते ही आरोपी फरार

CG जंगल में खोल रखी थी शराब फैक्ट्री : बड़े पैमाने पर बनाई जा रही थी शराब, छापे की भनक लगते ही आरोपी फरार

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के जंगल में अज्ञात लोगों द्वारा महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री लगाकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। इसकी जानकारी जब आबकारी विभाग को मिली तब आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक अपने टीम के साथ मौके पर छापामार कार्यवाही किए, लेकिन इस कार्यवाही की भनक पहले से आरोपियों  को लग गई जिसकी वहज से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक ने बताया कि, बिलाईगढ़ विकासखंड के सरसीवा क्षेत्र में स्थित ग्राम रनकोट चौकी बेलादुला के जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना मिली। इसकेे बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छापामार कार्यवाही किया गया। घंटो तक चली इस कार्यवाही में दो स्थानों से आबकारी विभाग की टीम की बड़ी सफलता हाथ लगी।

अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

आबकारी विभाग की टीम ने 3 नग भट्टी में बनाए गए 220 लीटर महुआ शराब को जप्त किया। आबकारी विभाग की ने 4 हजार 8 सौ किलो महुआ लाहन को नष्ट किया। महुआ शराब और लाहन की कीमत 2 लाख 84 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना स्थल से टीम ने मंदिरा बनाने के बर्तन सहित अन्य सामान  को जप्त किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च) तथा 34 (2) का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds