लॉगिन

शिक्षा के मंदिर में शराब-मुर्गा पार्टी, नशे में धुत्त होकर शिक्षकों ने बच्चो से की गाली-गलौच, शिक्षको कि करतूत से सहमे मासूम

Chhattisgarh October 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शिक्षा के मंदिर में शराब-मुर्गा पार्टी, नशे में धुत्त होकर शिक्षकों ने बच्चो से की गाली-गलौच, शिक्षको कि करतूत से सहमे मासूम

शिक्षा के मंदिर में शराब-मुर्गा पार्टी, नशे में धुत्त होकर शिक्षकों ने बच्चो से की गाली-गलौच, शिक्षको कि करतूत से सहमे मासूम

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रहटाटोर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में एक शर्मनाक घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां विद्यालय समय में ही पदस्थ शिक्षकों द्वारा शराब और मुर्गे की पार्टी करने का मामला सामने आया है।

7 अक्टूबर को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम सहित तीन शिक्षकों ने अतिथि के स्वागत के नाम पर स्कूल परिसर में ही शराब पी और मुर्गा पार्टी की। इस दौरान शिक्षक नशे में धुत होकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे, जिससे बच्चे डर गए और उन्होंने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई।

145 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में चार शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से तीन पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चों का कहना है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं, कक्षाओं में गुटखा-खैनी खाते हैं और स्कूल की सफाई तक उनसे करवाई जाती है। इससे स्कूल का वातावरण भय और अपमान से भर गया है, जिससे पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds