लॉगिन

आकाशीय बिजली का कहर : 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर गिरी बिजली, 1 की हुई मौत

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आकाशीय बिजली का कहर : 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर गिरी बिजली, 1 की हुई मौत

आकाशीय बिजली का कहर : 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर गिरी बिजली, 1 की हुई मौत

सूरजपुर : जिले में 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों का इलाज कोरिया के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इसके अलावा दोनों बच्चों को सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है.

पेड़ के नीचे खड़े थे लोग तभी गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि कटकर खाते में आ रही थी. इसे लेकर वह पालकेवरा ग्राम पंचायत सचिव के पास गए थे. सचिव को बुलाकर पेड़ के नीचे मोबाइल नंबर समेत अन्य दस्तावेज अपडेट करा रहे थे, तभी बिजली गिरी. मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds