लॉगिन

दिल्ली में बिगड़ रही कानून व्यवस्था: अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्टी, मिलने का समय मांगा

National December 14, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली में बिगड़ रही कानून व्यवस्था: अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्टी, मिलने का समय मांगा

दिल्ली में बिगड़ रही कानून व्यवस्था: अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्टी, मिलने का समय मांगा

पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मिलने का समय भी मांगा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

दअरसल, दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बीजेपी को दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घेरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भी लिख दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन, यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में एक्टिव हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। इसके अलावा मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली की सड़कों पर दिनदहाड़े फायरिंग, हत्या, किडनैपिंग और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds