लॉगिन

देर रात बवाल : आगजनी के बाद पथराव, एएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा  

Chhattisgarh October 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
देर रात बवाल : आगजनी के बाद पथराव, एएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा  

देर रात बवाल : आगजनी के बाद पथराव, एएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा  

सूरजपुर : जिले के जयनगर थाने में रविवार देर रात ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा. उन्होंने करीब 5 घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एडिशनल एसपी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा.

दरअसल, जयनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंज नगर गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देख ग्रामीण भागने लगे, तभी एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी.

साथ ही, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 को लगभग 5 घंटे तक चक्का जाम रखा. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आगजनी भी की.  ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में एडिशनल एसपी, दो टीआई, एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार्रवाई की मांग कर रहे थे ग्रामीण 

विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से युवक की मौत हुई है. उनका कहना था कि घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए. पुलिस ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने. इसके बाद उन्होंने  पथराव कर तोड़फोड़ की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से जयनगर थाने में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds