शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन: राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नोटिस; विपक्ष ने निकाला मार्च, BJP ने भी किया प्रदर्शन

आज शुक्रवार (20) दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन भी अंबेडकर को लेकर बीजेपी और विपक्ष आमने सामने है। संसद का माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। विपक्ष ने सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च किया। विपक्षी पार्टियों ने गृह मंत्री अमित शाह से अंबेडकर के बयान पर माफी की मांग की है। कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों ने गृह मंत्री शाह का इस्तीफा भी मांगा है। दूसरी ओर, बीजेपी सांसद संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन:
शुक्रवार को प्रियंका गांधी अगुवाई में कांग्रेस के साथ ही इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी कल की तरह ही नीले कपड़ों में नजर आईं। विपक्षी सांसदों में हाथ में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। विजय चौक से संसद भवन तक मार्च किया।

राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन 
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने आरोप है लगाया  कि राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। साथ ही, कल संसद में हुई झड़प के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। FIR में राहुल पर एनडीए सांसदों को धक्का देने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds