लॉगिन

कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित, यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद

Chhattisgarh September 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित, यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद

कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित, यात्री और मालगाड़ी ट्रेनें रद

दंतेवाड़ा : देर रात कोरापुट-विशाखापटनम मार्ग पर भूस्खलन से रेलमार्ग बाधित हो गया। इसके चलते विशाखापटनम से किरंदुल व जगदलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें कोरापुट में ही फंसी हुई हैं।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक देर रात 2 से 3 बजे के बीच मनबर व जरटी स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। रेलमार्ग पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा आकर गिरने से ट्रैक और ओएचई केबल को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मालगाड़ियां व यात्री ट्रेनें बाधित हैं। रेलवे ने मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds