धनतेरस पर आज धन समृद्धि के लिए होगी कुबेर पूजा, दीपदान का विशेष महत्व

कार्तिक मास के धनत्रयोदशी पर शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपपर्व की शुरुआत होगी। धन समृद्धि के लिए कुबेर देवता का पूजन किया जाएगा। नगरवासी शुभमुहूर्त में सोने,चांदी के आभूषण,सिक्के तथा बर्तनों की खरीदी करेंगे। जोरदार ग्राहकी से सराफा व बर्तन बाजार दमकेगा।धनतेरस पर यम के निमित्त दीपदान का विशेष महत्व है। घर व प्रतिष्ठानों में आज से पांच दिन दीपमालिका सजाई जाएगी।

धनतेरस पर सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजित कुबेर देवता की पूजा अर्चना की जाएगी। इस मंदिर में धनतेरस पर कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने का विधान है।

मान्यता है कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से वें प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। घरों में भी प्रदोषकाल में कुबेर देवता की पूजा अर्चना की जाएगी। इस दिन नवीन वस्तु खरीदने से वर्षभर सुख समृद्धि बनी रहती है।

भूमि, भवन, वाहन की खरीदी होगी

धनतेरस पर बेशकीमती धातुओं के साथ दो व चार पहिया वाहनों की बिक्री भी होगी। शोरूम संचालकों के अनुसार धनतेरस के लिए 75 से अधिक कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। दो पहिया वाहन की खरीदी में भी लोग रुची दिखा रहे हैं। रियल स्टेट में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोग प्लाट, मकान की खरीदी पर विशेष आफर भी दिए जा रहे हैं। नए मकानों की बुकिंग व प्लाट के सौदे होने के लेकर करोबारी आशान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds