कोरबा लोकसभा सीट : कोरबा में रोचक हुई भाभी-दीदी की लड़ाई, ज्योत्सना दे रहीं कड़ी टक्कर, बनाई बढ़त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पांच वीआईपी सीटों में से एक सीट कोरबा लोकसभा सीट है। कोरबा में ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 200445 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय पीछे चल रही हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 लाख 18 हजार 437 मतदाता हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले एक लाख नौ हजार 597 अधिक हैं। इस बार यहां 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

यहां दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की जीत चुकी है। कोरबा लोकसभा सीट पर अब तक तीन बार आम चुनाव हो चुके हैं। पहली बार में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरण दास महंत ने चुनाव जीता था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी करुणा शुक्ला को हराया था। साल 2014 के लोक सभा चुनाव में चरणदास महंत को बीजेपी के डॉ. बंशीलाल महतो ने हराया था। फिर साल 2019 के चुनाव में चरणदास महंत ने अपनी धर्मपत्नी ज्योत्सना चरणदास महंत को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने ज्योति नंदन दुबे को हराया था।

कोरबा की 8 विधानसभा सीटों पर इतने फीसदी पड़े वोट

बैकुंठपुर  80.23 %

भरतपुर-सोनहत  82.45%

कटघोरा  74.81%

कोरबा  63.18%

मनेंद्रगढ़  71.46%

मरवाही  78.62%

पाली तानाखार  79.58%

रामपुर  77.80%

साल 2029 का चुनाव परिणाम

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सांसद बंशीलाल महतो का टिकट काटकर ज्योति नंदन दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में ज्योत्सना महंत ने दुबे को 26 हजार 349 वोट से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds