जानिए कुंवारी लड़कियां, सुहागन, पुरुषों के लिए किस दिन बाल धोना होता है शुभ-अशुभ

हिन्दू धर्म में नाखून काटना, बाल काटना, बाल धोना जैसी कई कामों के लिए शुभ-अशुभ दिनों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में बाल धोने के भी कुछ विशेष दिन बनाए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में बाल धोने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है साथ ही घर की स्थिति भी सुधरती है। लेकिन वहीं, यदि विपरीत दिनों में बाल धोते हैं तो इससे नुकसान होता है। आइये जानते हैं बाल धोने के लिए शुभ-अशुभ दिन।

सोमवार

इस दिन सुहागन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की उन्नति नहीं होती है। हालांकि इस कुंवारी लड़कियां अपने केश धो सकती हैं।

मंगलवार

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन सुहागन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। कुंवारी लड़कियों को भी इस दिन बाल नहीं धोना चाहिए।

बुधवार

बुधवार को कुंवारी लड़कियों, सुहागन महिलाओं और पुरुषों के लिए बाल धोना सबसे अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल धोने से धन, समृद्धि बढ़ती है। व्यापार में लाभ होता है।

गुरुवार

इस दिन बाल धोना किसी के लिए भी उपयुक्त नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से उम्र कम होती है। आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है और धन हानि के योग भी बनने लगते हैं।

शुक्रवार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन बाल धोना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। इस दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार

शनिवार के दिन बाल धोना शुभ नहीं होता है। खासतौर पर इस दिन सुहागन महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए। यदि शनिवार को कोई बाल धोता है तो उसे शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

रविवार

इस दिन सुहागन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए, कुंवारी कन्याएं और पुरुष इस दिन बाल धो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds