लॉगिन

शराब दूकान में चाकूबाजी : शराब लेने के दौरान हुआ विवाद, चाकू और बियर की बोतल से हमला, तीन घायल

Chhattisgarh August 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शराब दूकान में चाकूबाजी : शराब लेने के दौरान हुआ विवाद, चाकू और बियर की बोतल से हमला, तीन घायल

शराब दूकान में चाकूबाजी : शराब लेने के दौरान हुआ विवाद, चाकू और बियर की बोतल से हमला, तीन घायल

रायपुर। रायपुर के गंजपारा शराब भट्ठी में शनिवार शाम हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना में लाइन में शराब लेने को लेकर धक्का-मुक्की हुई और उसके बाद हिंसक झड़प हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, छोटा रामनगर कबीर चौक के निवासी तेजपाल चौहान अपने दो दोस्तों गितेश वर्मा और तोषण साहू के साथ शनिवार की शाम करीब 5 बजे गंजपारा शराब भट्ठी में शराब लेने गया था। लाइन में खड़े होने के दौरान गंजपारा के अमन सोनी, लक्की गोप, दुर्गेश उर्फ दरवेश और तामू उर्फ तामेश्वर ने शराब पहले लेने की बात कहकर तेजपाल को धक्का देना शुरू कर दिया। जब तेजपाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गालियां देते हुए चाकू से तेजपाल की बांयी जांघ में वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए तोषण साहू के सिर पर आरोपियों ने बीयर की बोतल से हमला किया, जिससे गंभीर चोट आई। वहीं गितेश वर्मा को कांच के टुकड़े से मारा गया, जिससे वह भी घायल हो गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds