लॉगिन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘नइयो लगदा’ के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज

BOLLYWOOD February 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘नइयो लगदा’ के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘नइयो लगदा’ के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज

मुंबई : सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस भाईजान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। वहीं, अब फिल्म के पहले गाने ‘नइयो लगदा’ का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है।

सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका

सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं, आज सलमान खान ने वेलेंटाइन डे और भी खास बनाने के लिए अपनी फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी कर दिया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे लद्दाख में शूट किया गया। गाने में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, यह कल रिलीज होगा।

हिमेश रेशमिया ने किया है फिल्म के गाने कंपोज

किसी का भाई किसी की जान’ के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। वहीं, गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के ने लिखे हैं। इसके अलावा पलक मुच्छल ने गाने को अपनी आवाज दी है। गाना के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब पूरा गाना रिलीज होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे,तो इनके अलावा शहनाज गिल भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds