खड़गे ने स्पीकर से की धक्का-मुक्की की शिकायत, रिजिजू बोले- राहुल गांधी ने हमारे सांसदों से मारपीट की

संसद के शीतकालीन सत्र के 19 वें दिन गुरुवार (19 दिसंबर) को अंबेडकर के मुद्दे पर फिर हंगामा हुआ। बुधवार को भी ऐसा हंगामा नजर आया था। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों के सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि अंबेडकर पर दिए गए अपने बयान को लेकर गृह मंत्री शाह को माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का मुक्की

इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच संसद भवन के मकर द्वार के पास धक्का मुक्की हो गई। बीजेपी के दो सांसद चोटिल हो गए। वहीं, कांग्रेस ने भी बीजेपी सांसदों पर धक्का मुक्की का आरोप लगाया। नगालैंड से बीजेपी की महिला सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने कहा कि राहुल गांधी मेरे पास आकर खड़े हो। इससे मैं अहसज हो गई। राहुल गांधी ने मुझसे तेज आवाज में बात भी की।

रिजिजू ने उठाया सांसदों से धक्का-मुक्की का मुद्दा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में सांसदों के साथ धक्का मुक्की का मुद्दा उठाया। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने महिला सांसदों को भी धक्का दिया। यह शर्मनाक है। हम इस बात पर यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं। संसद कोई कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। जिस तरह राहुल गांधी ने बीजेपी के दो सांसदों के साथ मारपीट की, ठीक वैसा ही अगर हम भी करते तो क्या होता। हमारे पास तो ज्यादा संख्या बल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds