लॉगिन

मंत्री केदार के आरोप पर कवासी का पलटवार, कहा “मैं एक गरीब आदमी, केदार कश्यप ने लगाए बुनियाद आरोप

Chhattisgarh July 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
मंत्री केदार के आरोप पर कवासी का पलटवार, कहा “मैं एक गरीब आदमी, केदार कश्यप ने लगाए बुनियाद आरोप

मंत्री केदार के आरोप पर कवासी का पलटवार, कहा “मैं एक गरीब आदमी, केदार कश्यप ने लगाए बुनियाद आरोप

सुकमा : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नेताओं के आरोप प्रत्यारोप के दौर नहीं थम रहे। जहां पूर्व की सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा को घेरते हुए केदार कश्यप ने बीते दिनों एक बयान दिया था कि पांच सालों में सुकमा जिले से मंत्री रहने के बावजूद सुकमा जिले वासियों के लिए कुछ भी नया नहीं किया। लेकिन इन पांच सालों में कवासी लखमा ने अपने महंगे बंगले में 25 लाख का बाथरूम जरूर बनवाया है।

इतना ही नहीं केदार कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा मंत्री रहते एकछत्र राज करने का प्रयास करते रहे वे आदिवासियों के हितेषी बनने का ढोंग करते हैं। उनके राज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला था। इस तरह से मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मंत्री और वर्तमान के विधायक कवासी लखमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं कवासी लखमा ने प्रेसवार्ता लेते हुए इस मामले पर बयान दिया है। जिसमें कवासी लखमा ने कहा है कि मैं एक गरीब आदमी हूं केदार कश्यप ने मुझ पर बी बुनियाद आरोप लगाए हैं। कवासी लखमा ने कहा है कि अगर मैं 25 लाख का बाथरूम बनवाया है तो केदार कश्यप को साबित करना चाहिए कि आखिर 25 लाख का बाथरूम कहां है। कवासी लखमा ने कहा कि केदार कश्यप 3000 से ज्यादा स्कूल बंद करवाने वालों में से एक हैं। कवासी लखमा ने कहा कि आने वाले दिनों में जब भी केदार कश्यप का सुकमा दौरा रहेगा तो कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा दिखाया जाएगा और उनका विरोध किया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds