चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस, बोले- यादगार रहेगा

मुंबई : अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उनकी फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। पिछले दिनों शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को बर्फ में नहाते हुए देखा गया था। अब हाल ही में, कार्तिक ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है, जो अब तक उनके करियर में सबसे खास और यादगार शॉट बन गया है।

तस्वीर साझा कर फैंस का बढ़ाया उत्साह

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘यह 8 मिनट लंबा सिंगल-शॉट युद्ध दृश्य सबसे चुनौतीपूर्ण, शानदार और हां, कठिन था, लेकिन यह मेरे अभिनय करियर का सबसे यादगार शॉट बन गया। मुझे संजोने लायक यादें देने के लिए कबीर सर को धन्यवाद।’ कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक फिल्म के साथ जरूर न्याय करेंगे।’

फैंस को है फिल्म का इंतजार

कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स पर्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds