ट्रेन हादसे पर कर्नाटक CM सिद्धरमैया ने रेल मंत्रालय से मांगी सफाई, कहा- पहले कभी नहीं हुआ इतना भयानक हादसा

कर्नाटक : ओडिशा के बालेश्वर में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को जवाबदेही को लेकर रेल मंत्रालय से सवाल किया।

सीएम सिद्धरमैया ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा-भयानक ट्रेन हादसे की खबर दिल दहला देने वाली है। इतना भयानक हादसा पहले कभी नहीं हुआ। किसी कन्नड़ व्यक्ति की मौत की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

इस भीषण हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है, इस पर रेल मंत्रालय को सफाई देनी चाहिए। मैंने अपने कैबिनेट सहयोगी संतोष लाड को दुर्घटनास्थल पर भेजा है। वह जानकारी एकत्र करेंगे और हमारे साथ और विवरण साझा करेंगे। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।

288 ने गंवाई जान, 1000 से ज्यादा घायल

इस बीच, भारतीय रेलवे ने ओडिशा ट्रिपल ट्रेन त्रासदी में मरने वालों की संख्या 288 बताई, हादसे में 1,000 से ज्यादा यात्री घायल हुए।इस त्रासदी पर प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बालेश्वर जिले के बहानागा बाजार स्टेशन ये भीषण दुर्घटना हुई

इसमें कहा गया है कि शुक्रवार शाम हुए हादसे बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

पीएम मोदी ने किया था दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के बालेश्वर में दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds