कपिल शर्मा ने राम नवमी पर किया सुंदरकांड का पाठ, जाप सुनकर लोगों ने ट्विटर पर लगााए नारे- जय श्री राम!

मुंबई : कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने सुंदरकांड वाले ऑडियो को लेकर वह सुर्खियों में हैं और कपिल की आवाज में सुंदरकांड पाठ को सुनकर उनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर कपिल शर्मा की आवाज में सुंदरकांड सुनकर लोग लगातार जय श्री राम के नारे लगाते दिख रहे हैं।

राम नवमी के अवसर पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे सोशल मीडिया पर तरह-तरह से लोगों को इस खास मौके की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कपिल शर्मा ने इस अवसर पर जो शेयर किया वो बेहद खास है। कपिल के इस ऑडियो की लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। कपिल के इस ऑडियो पोस्ट पर अधिकतर लोगों ने – जय श्री राम लिखकर सुंदरकांड के लिए अपनी आस्था दिखाई है।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर सुंदरकांड पाठ किया शेयर

Kapil Sharma on Ram Navami: लोग इस ऑडियो को बार-बार सुनना चाह रहे हैं। कपिल शर्मा ने सुंदरकांड पाठ वाला ये ऑडियो शेयर करते हुए लिखा है कि राम नवमी के अवसर पर रामचरितमानस से सुंदरकांड वाला अंश गाकर काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, जय श्री राम।

लोगों ने अंग्रेजी कैप्शन का उड़ाया मजाक

हालांकि, जहां लोग उनके इस पाठ के दीवाने हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनके अंग्रेजी कैप्शन पर निशाना साधा है। दरअसल कपिल शर्मा अपने शो पर हमेशा अपनी कम अंग्रेजी को लेकर खुद की ही खिंचाई किया करते हैं। अब यहां उन्होंने सुंदरकांड ऑडियो के साथ कैप्शन इंग्लिश में लिखा है, जिसपर कुछ लोगों ने कहा है- कपिल पा जी, आपने अंग्रेजी क्या सीख ली आप तो दीवाने हो गए अंग्रेजी के। लोगों ने उनके गायन को शानदार और अल्टीमेट बताकर उनकी भरकर तारीफें की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds