लॉगिन

Kantara movie : गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘कांतारा’ की तारीफ

Entertainment February 12, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Kantara movie : गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘कांतारा’ की तारीफ

Kantara movie : गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘कांतारा’ की तारीफ

मुंबई : अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने ‘कांतारा’ की तारीफ की है। अमित शाह ने कहा है कि फिल्म ‘कांतारा’ देखने के बाद उन्हें दक्षिण कन्नड़ जिले की संस्कृति के बारे में पता चला। बता दें की हाल ही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का जिक्र किया।

शाह ने कहा,  फिल्म से दक्षिण की संस्कृति जानने को मिली

बता दें कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभ चुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को अमित शाह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने ऋषभ शेट्टी अभिनीत ‘कांतारा’ का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा, ‘धार्मिक परंपराएं, सांस्कृतिक परंपराएं दक्षिणी कन्नड़ जिले के अंदर पाई जाती हैं। अभी-अभी मैंने ‘कांतारा’ देखी है। यह फिल्म देखने के बाद मुझे मालूम चला कि प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है।’

बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई। यह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी ऋषभ शेट्टी ने ही संभाली। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए थे। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds