लॉगिन

मछली पालन में कांकेर जिला देश में फिर अव्वल : नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के हाथों मिला सम्मान

Chhattisgarh November 22, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
मछली पालन में कांकेर जिला देश में फिर अव्वल : नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के हाथों मिला सम्मान

मछली पालन में कांकेर जिला देश में फिर अव्वल : नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्यपालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड मिला है। सीएम विष्णुदेव साय ने गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राज्य के सभी मत्स्य कृषकों को बधाई दी है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने सम्मान दिया। राज्य को इससे पहले भी मत्स्यपालन के क्षेत्र में यह अवार्ड मिल चुका है।

सीएम विष्णु देव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जताई है। सीएम साय ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ लैंडलॉक्ड प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्यपालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश का आत्मनिर्भर राज्य है। यह राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है।

मत्स्य उत्पादन में देश में 8वें नंबर पर छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ में मछली पालन के लिए 2.032 लाख हेक्टेयर जल क्षेत्र है, जिनमें से 96 प्रतिशत में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। राज्य में प्रतिवर्ष 546 करोड़ मत्स्य बीज तथा 7.30 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। यहां से पड़ोसी राज्यों को भी मत्स्य बीज का निर्यात होता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds