आज आधी रात कोतवाली थाने में जन्म लेंगे कान्हा, रायपुर के मंदिरों में मनाएंगे उत्सव

रायपुर : दो दिवसीय जन्माष्टमी के पहले दिन बुधवार को अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास से मनाया। दूसरे दिन गुरुवार को कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम मचेगी। सदरबाजार स्थित सिटी कोतवाली में रात्रि 12 बजे कारावास के भीतर श्रीकृष्ण जन्म का मंचन होगा।

जन्म प्रसंग पर वासुदेव टोकरी में कान्हा को लेकर गोपाल मंदिर पहुंचेंगे, जहां जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जाएगी। विविध मंदिरों में सुबह राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। शाम को भजन मंडलियां भजनों की प्रस्तुति देंगे और आधी रात को महाआरती करके पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कारागार में जन्म मंचन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति के माधवलाल यादव ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे होगा। समिति के सदस्य वासुदेव और माता देवकी की भूमिका निभाएंगे। कारागार में उन्हें हथकड़ियों से बांधा जाएगा। रात्रि में जब पहरेदार गहरी नींद में सो रहे होंगे तो वासुदेवजी बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर सदर बाजार के गोपाल मंदिर ले जाएंगे। वासुदेव की भूमिका में धनु लाल देवांगन और उनकी पत्नी देवकी की भूमिका निभाएंगी।

समता कालोनी राधा-कृष्ण मंदिर में उत्‍सव

समता कालोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर के प्रचार प्रभारी सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे 101 लीटर दूध से अभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे से श्रृंगार दर्शन और शाम 4 बजे से श्रीकृष्ण झांकी दर्शन किया जा सकेगा। रात 12 बजे जन्म उत्सव मनाया जाएगा। दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे से रानी सती दादी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा। शाम को प्रसादी वितरण किया जाएगा।

इस्कान मंदिर में फूलों की होली

इस्कान मंदिर के अध्यक्ष एचएच सिद्धार्थ स्वामी एवं महोत्सव समिति के चेयरमैन शुभम सिंघल ने बताया कि नये मंदिर में अभिषेक होगा। जन्माष्टमी के लिए 4 बनाया गया है। गुरुवार को मंगल आरती सुबह 4.30 बजे, तुलसी आरती सुबह 5 बजे, गुरू पुजा सुबह 7.30 बजे, श्रृंगार दर्शन सुबह 8.30 बजे, धूप आरती सुबह 8.30 बजे, श्री कृष्ण बाललीला गुणगान सुबह 9.30 से 10.30 बजे, भजन कीर्तन सुबह 10.30 से 12.30 बजे, राजभोग अर्पण दोपहर 12 बजे, राजभोग आरती दोपहर 12.30 बजे, उस्थापन आरती संध्या 4.15 बजे, भजन संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक, महाभिषेकम् रात 10 से 11.30 बजे तक, छप्पन भोग अर्पण रात 12 बजे, महाआरती रात 12.15 बजे की जाएगी। रात 7 बजे से मुंबई की मल्लिका और महक मल्होत्रा कृष्ण रासलीला, फूलों की होली, मोर नृत्य, थाली नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds