लॉगिन

Kangana Ranaut: कंगना ने साझा कीं अपनी आठ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट, जिसमें शामिल है महज एक हिंदी मूवी

BOLLYWOOD March 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Kangana Ranaut: कंगना ने साझा कीं अपनी आठ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट, जिसमें शामिल है महज एक हिंदी मूवी

Kangana Ranaut: कंगना ने साझा कीं अपनी आठ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट, जिसमें शामिल है महज एक हिंदी मूवी

मुंबई : कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वह किसी न किसी कारण वश चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में महज उनकी एक पसंदीदा हिंदी फिल्म शामिल है। साल 1957 में रिलीज गुरु दत्त की फिल्म प्यासा थी।

कंगना की लिस्ट में हिंदी की महज एक फिल्म शामिल

उन्होंने ट्विटर कर लिखा-मेरी पसंदीदा आठ फिल्में, अगर आपने पहले कभी नहीं देखी, तो उन्हें जरूर देखें।  1) अमेडियस 2) द शशांक रिडेम्पशन 3) अमेरिकन ब्यूटी 4) प्यासा 5) अमौर 6) सेवन ईयर इच 7) इंटरस्टेलर 8) द नोटबुक।”

यह सभी फिल्में हॉलीवुड की हैं, इसमें से महज एक हिंदी फिल्म है वह है प्यासा। प्यासा का निर्देशन, लेखन गुरु दत्त ने किया था और उन्होंने एक मोहभंग वाले उर्दू कवि की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में तमाम कलाकार शामिल थे, जिसमें माला सिन्हा, वहीदा रहमान, रहमान और जॉनी वॉकर भी थे।

हॉलीवुड फिल्मों में जो कंगना ने साझा की हैं, उसमें ज्यादा रोमांटिक क्लासिक फिल्में है, जिसमें अमौर, रयान, गोसलिंग द नोटबुक, मर्लिन मुनरो की सेवन ईयर इच और क्रिस्टोफर नोलन की ब्रेन-ट्विस्टिंग साइंस-फिक्शन फिल्म, इंटरस्टेलर इस लिस्ट में शामिल है। कई और फिल्म लवर की तरह, मॉर्गन फ्रीमैन की द शवशंक रिडेम्पशन  भी कंगना को पसंद है।

तमिल फिल्म के लिए कंगना सीख रही हैं डांस

इन दिनों कंगना अपनी अगली तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 पर काम कर रही हैं। वह फिल्म में एक शास्त्रीय डांसर के रूप में दिखाई देंगी और इसके लिए वह कुछ महीनों से डांस भी सीख रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में जयप्रकाश नारायण की भूमिका में अनुपम खेर, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे। कंगना ने अपनी दूसरी फिल्म तेजस का भी काम पूरा कर लिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है। इस फिल्म में वह एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds