कमल विहार का नाम बदलकर किया गया कौशल्या विहार

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान कमल विहार का नाम बदलकर कौशल्या विहार किए जाने की बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि भेंट मुलाकात के दौरान सीएम ने क्षेत्रवासियों को 167 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 36 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और 126 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम रायपुर के 09 कार्यों के लिए 38 करोड़ 02 लाख 79 हजार रुपये, नगर पालिक निगम बीरगांव के 16 कार्यों के लिए 05 करोड़ 78 लाख 76 हजार रुपये तथा लोक निर्माण विभाग के 12 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 38 करोड़ 56 हजार , नगर पंचायत माना के विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ 37 लाख रुपये,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विकास कार्यों के लिए 19 लाख 36 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के लिए 04 करोड़ 03 लाख 22 हजार की लागत के 02 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds