कलमा बैराज में 15 जून तक भरा जाएगा पानी, बैराज के नीचे महानदी में मछली पकडऩा, फसल लगाना एवं नहाने के लिए सख्त मनाही

रायगढ़ : जल संसाधन संभाग, रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि महानदी पर निर्मित कलमा बैराज में 15 जून 2025 तक पानी भरा जाएगा। इस दौरान बैराज में ऊपर से कभी भी अत्यधिक मात्रा में पानी आ सकता है। जिसके कारण निर्धारित मात्रा से अधिक जल भराव होने पर कभी भी बैराज खोले जा सकते है। जिससे बैराज के नीचे महानदी में पानी के बहाव की मात्रा अचानक अत्यधिक बढ़ सकती है। बैराज के नीचे महानदी में मछली पकडऩा, खेती करना, फसल लगाना एवं नहाना इत्यादि सख्त मना है। उक्त सूचना का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति किसी प्रकार की हानि होने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds