K9 रोलो शहीद: CRPF जवानों के साथ ऑपरेशन से लौटते वक्त गई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात CRPF की 228वीं बटालियन के जवानों ने अपने बहादुर साथी K9 डॉग रोलो को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। रोलो हाल ही में एक ऑपरेशन से लौटते वक्त मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया था।

एनाफिलेक्टिक शॉक से हुई मौत
K9 डॉग रोलो और उसका हैंडलर एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे, तभी उन पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। डॉग को कई डंक लगे जिससे उसे एनाफिलेक्टिक शॉक आया और उसकी मौत हो गई।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रोलो ने अपनी सेवा के दौरान कई बार जवानों के साथ नक्सल ऑपरेशन में भाग लिया था। उसकी बहादुरी और सेवा को याद करते हुए, CRPF जवानों ने सैल्यूट के साथ अंतिम संस्कार किया और उसकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button