लॉगिन

गुंडों की हिट लिस्ट में हैं ‘जेठालाल’, घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश

BOLLYWOOD March 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
गुंडों की हिट लिस्ट में हैं ‘जेठालाल’, घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश

गुंडों की हिट लिस्ट में हैं ‘जेठालाल’, घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश

मुंबई : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाले दिलीप जोशी जो शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं उनके चाहने वालों के लिए बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। अमिताभ और धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी की जान खतरे में बताई जा रही है। दिलीप जोशी के घर के आस-पास 25 गुंडे इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन गुंडों के हाथ में कई खतरनाक हथियार और बम हैं। जैसे ही किसी अनजान शख्स ने यह खबर नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचाई वैसे ही पुलिस सकते में आ गई, और दिलीप जोशी को चौकन्ना रहने के लिए कह दिया।

एक्शन में नागपुर पुलिस

नागपुर कंट्रोल रूम को 1 फरवरी को एक कॉल आया था जिसमें दावा किया गया था कि 25 लोग हथियारों और बंदूकों से लैस शिवाजी पार्क स्थित दिलीप जोशी के घर के बाहर खड़े हैं। यह वही कॉल थी जिसमें फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आवासों पर बम लगाए जाने की चेतावनी भी दी थी। फोन करने वाले ने आगे कहा कि उसने कुछ लोगों को 25 लोगों के बारे में बात करते हुए सुना जो इन गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।

नागपुर पुलिस ने दर्ज की शिकायत

इसके बाद, नागपुर कंट्रोल रूम ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया और मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि उसने कुछ लोगों को बात करते हुए सुना कि ये 25 लोग कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई आए हैं। अबतक कि जांच में पता चला है कि यह नंबर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स का है जो नई दिल्ली में एक सिम कार्ड कंपनी में काम करता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds