जयंत चौधरी बोले- दिल जीत लिया, नरसिम्हा राव की बेटी बोली- थैंक्यू मोदी जी

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए तीन और नामों का ऐलान किया है। ये हस्तियां हैं – चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन। ऐलान होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है

जयंत चौधरी ने लिखा – दिल जीत लिया

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गठबंधन के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच समझौते की खबरें आ रही हैं। ऐसे में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना बहुत अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर जब इसकी घोषणा की तो जयंत चौधरी ने उसे रीट्वीट करते हुए लिखा – दिल जीत लिया।

जयंत चौधरी की इस प्रतिक्रिया के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

नरसिम्हा राव की बेटी बोली- बहुत खुश हूं

वहीं नरसिम्हा राव की बेटी वाणी राव ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और इसके लिए मोदी सरकार का धन्यवाद देती हैं। बता दें, कांग्रेस पर आरोप लगाए जाते हैं कि उसने नरसिम्हा राव को वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे।

पीवी नरसिम्हा राव के पोते ने कांग्रेस को कोसा

भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने कहा, ‘पीएम मोदी ने पीवी नरसिम्हा राव को सम्मानित किया है, हालांकि वह कांग्रेस पार्टी से हैं। मैं 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार, खासकर गांधी परिवार को दोषी ठहराता हूं, जब यूपीए केंद्र में सरकार सत्ता में थी, भारत रत्न तो दूर, कोई पुरस्कार भी नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी की विफलताओं के लिए नरसिम्हा राव को बलि का बकरा बनाने में गांधी परिवार की बहुत बड़ी भूमिका थी। यह हमारे लिए गर्व की बात है, यह हमारे लिए सम्मान की बात है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जहां नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय नेता बन गए हैं और पूरी दुनिया के नेता बन गए हैं। इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं क्योंकि हम उम्मीद कर रहे थे कि भारत रत्न में देरी होगी। लेकिन भाजपा के कारण सपना सच हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds