जल्द रिलीज होगा जवान का गाना, शाह रुख खान ने दी अपडेट, वैभवी मर्चेंट और फराह खान कर रही हैं तैयार

मुंबई : शाह रुख खान की आगामी फिल्म जवान का क्रेज फैंस के बीच बना हुआ है। फिल्म का प्रीव्यू सामने आने के बाद से फैंस जवान के लिए बेसब्र हो रहे हैं। इस बीच अब जवान के गाने को लेकर अपडेट सामने आई है, जिसे शाह रुख खान ने खुद शेयर किया है।
शाह रुख खान ने बुधवार को फैंस के साथ ट्विटर पर AskSRK सेशन किया। जहां उन्होंने फैंस को खुद से सवाल पूछने का मौका दिया। इस दौरान ज्यादातर फैंस ने शाह रुख से जवान को लेकर सवाल किए।
कब रिलीज होगा गाना ?
AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने जवान को लेकर शाह रुख खान से पूछा कि फिल्म का गाना कब देखने को मिलेगा। इस पर एक्टर गाने की अपडेट शेयर की। शाह रुख खान ने फैन को जवाब देते हुए कहा कि जवान का गाना जल्द रिलीज किया जाएगा। वैभवी मर्चेंट और फराह खान ने गाने को तैयार किया है। फिलहाल दोनों एडिटिंग टीम के साथ मिलकर इसे पूरा कर रही है और जैसा ही गाना फाइनल हो जाएगा इसे रिलीज कर दिया जाएगा।
रिलीज किया जवान का नया पोस्टर
शाह रुख खान से AskSRK से कई दिलचस्प सवाल पूछे गए, जिनके उन्होंने मजेदार जवाब भी दिए। इस बीच शाह रुख ने एक फैन की मांग भी पूरी की। शाह रुख खान से AskSRK सेशन में एक फैन ने पूछा कि इस बार उन्होंने जवान का कोई पोस्टर अब तक क्यों नहीं रिलीज नहीं किया। इसके बाद शाह रुख खान ने बिना देरी किए फैन से वादा किया कि वो सेशन खत्म होने के बाद तुरंत पोस्टर रिलीज करेंगे।
एक्टर ने फैंस से किया वादा
शाह रुख खान ने अपना वादा निभाया। उन्होंने AskSRK सेशन खत्म होने के बाद जवान का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज कर दिया। साथ ही उन्होंने वादा किया कि वो अब से नए पोस्टर रिलीज करते रहेंगे।