लॉगिन

Jashpur News: गर्लफ्रेंड का मर्डर, प्रेमी ने पुलिस से बचने के लिए फंदे पर लटकाया शव, मेडिकल और पुलिस जांच में भी लापरवाही

Chhattisgarh May 24, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Jashpur News: गर्लफ्रेंड का मर्डर, प्रेमी ने पुलिस से बचने के लिए फंदे पर लटकाया शव, मेडिकल और पुलिस जांच में भी लापरवाही

Jashpur News: गर्लफ्रेंड का मर्डर, प्रेमी ने पुलिस से बचने के लिए फंदे पर लटकाया शव, मेडिकल और पुलिस जांच में भी लापरवाही

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस में पकड़े जाने के डर से प्रेमिका के शव को फंदे से पेड़ पर टांग दिया था। पुलिस और डाॅक्टर भी आत्महत्या मानकर इसकी जांच कर रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्की उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी। मामले को एसएसपी शशि मोहन ने गंभीरता से लिया और विशेषज्ञ मेडिकल की टीम से फिर से जांच करवाया। जांच में युवती की हत्या करने की बात सामने आई। एसएसपी और कलेक्टर ने मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुये बगीचा बीएमओ और एएसआई को स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

जानिए घटनाक्रम

Jashpur News:  दरअसल ये पूरा मामला बगीचा के ग्राम बटूंगा का है। ग्राम पंचायत बटूंगा के नकुल साय ने 6 अप्रैल को थाना बगीचा में मर्ग दर्ज कराया था कि उसकी बड़ी बेटी मृतिका प्रतिमा बाई (25 वर्ष) 5 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे से घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी और शाम तक वापस नहीं लौटी। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान 6 अप्रैल को गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसकी बेटी प्रतिमा बाई का शव एक पेड़ में फांसी से लटका मिला।

जाँच में लापरवाही

पुलिस के द्वारा मर्ग दर्ज कर शव का पोस्ट मार्डम कराया गया। डॉक्टर द्वारा लापरवाही पूर्वक पीएम करते हुए पीएम रिपोर्ट को सुसाइडल लेख किया गया था। किंतु मृतिका के परिजनों के द्वारा किसी के द्वारा हत्या कर शव को फांसी में टांग देने की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी ने थाना प्रभारी बगीचा को सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिए थे। जांच में मृत्यु संदेहास्पद पाए जाने पर पीएम रीपोर्ट को अंबिकापुर भेजा गया। फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रवि किरण तिर्की व डॉ. सुनील खाखा के द्वारा जांच में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या करना पाया गया। पुलिस के द्वारा थाना बगीचा में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1),238(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

चूंकि मामला महिला के हत्या कर शव को फांसी में टांगने से संबंधित था और आरोपी अज्ञात था। पुलिस के द्वारा हत्या के संभावित कारणों का बारीकी से तफ्तीश की गई। इसी दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतिका का प्रेम संबंध गांव के ही प्रमोद राम के साथ कई वर्षों से चल रहा था। मृतिका की शादी घर वालो ने कहीं और तय कर दी थी। पुलिस ने जब उस दिशा में अपनी जांच तेज की तो मृतिका के घर वालों से भी पूछताछ की गए। उन्होंने भी आरोपी प्रमोद राम के ऊपर मृतिका की हत्या कर फांसी में टांग देने की बात कही। जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए मालूम चला कि घटना के दिन आरोपी प्रमोद राम मृतिका प्रतिमा बाई से मिलने जंगल गया था।

पुलिस को गुमराह करने हत्या के बाद शव को लटकाया

Jashpur News:  पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही आरोपी प्रमोद राम को पकड़कर पूछताछ की गई। शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश आरोपी करता रहा। परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर आरोपी प्रमोद राम टूट गया और बताया कि वह और मृतिका प्रतिमा बाई के मध्य काफी समय से प्रेम सम्बन्ध था। मृतिका प्रतिमा बाई की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी। इसी बात को लेकर वह घटना दिनांक को मृतिका प्रतिमा बाई को फोन कर मिलने के लिए जुल्फी टोंगरी जंगल में बुलाया। इस दौरान वह शराब भी पिया हुआ था। जंगल में मिलने के दौरान आरोपी प्रमोद राम ने मृतिका प्रतिमा बाई को दूसरे व्यक्ति से शादी करने से मना करने लगा। मृतिका प्रतिमा बाई उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी नाराज होकर गला दबाकर हत्या कर दिया। पुलिस से बचने के लिए शव को पेड़ में टांग दिया था।

Jashpur News:  पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना के समय में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। आरोपी प्रमोद राम के द्वारा हत्या के बाद मृतिका के मोबाइल को जंगल में फेंक देना बताया गया है। सिम को चूल्हे में जलाकर नष्ट करना बताया, जिसके सम्बन्ध में पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी प्रमोद राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds