Janjgir-Champa : भतीजो ने पत्थर से सिर फोड़कर अपने ही चाचा की कर डाली हत्या

जांजगीर चांपा। पटवारी कार्यालय के सामने तनौद गांव में जमीन विवाद को लेकर भतीजों ने मिलकरअपने ही चाचा की हत्या कर डाली। आरोपी इस घटना के बाद फरार होने की सोच रहे थे तभी शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 67 वर्षीय खोलबाहरा साहू बिलासपुर जिले के सोन गांव से तनौद गांव की जमीन का सीमांकन कराने आया था और पटवारी कार्यालय के बाहर बैठा था। पामगढ़ के राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह कार्यालय में सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान अनावेदक संतोष साहू अपने भाई सहित कार्यालय में घुस गया और सीमांकन का विरोध करने लगा।

पुलिस के अनुसार, ”सीमांकन को लेकर उठे विवाद को रोकने के लिए पटवारी ने अनावेदक को आवेदन देने कहा। खोलबाहरा साहू से उनके भतीजे संतोष साहू और उत्तम साहू मारपीट करने लगे। ” पटवारी व आरआई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस प्रक्रिया में चाचा-भतीजों को कार्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों भाई अपने चाचा के साथ बाहर चले गए। दोनों भाइयों ने मिलकर अपने चाचा के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds