Janhvi Kapoor: जूनियर NTR की फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने मांगी भारी भरकम फीस, रश्मिका मंदाना को भी छोड़ा पीछे!

रायपुर। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस का जलवा साउथ में भी देखने को मिल रहा है। साउथ फिल्मों की ताकत को भांपते हुए हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस साउथ का रुख कर रही हैं। हाल में ही आलिया भट्ट आरआरआर में नजर आईं तो अब जान्हवी कपूर को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबरें आ रही हैं। हाल में ही खबरें आई थीं कि श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करने वाली हैं। मगर इससे भी तगड़ी रिपोर्ट उनकी फीस से जुड़ी आ रही है। मीडिया गलियारों में कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर ने इस मेगा बजट फिल्म के लिए भारी भरकम फीस की डिमांड की है। उन्होंने मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए बताते हैं जान्हवी को लेकर क्या गॉसिप्स चल रहे हैं।

जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी जान्हवी कपूर

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी जल्द ही अपने ‘ड्रीम एक्टर’ जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर NTR 30 में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है।

जान्हवी कपूर ने मांगी भारी भरकम फीस

अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि NTR 30 में काम करने के लिए जान्हवी कपूर ने भारी भरकम फीस की डिमांड की है। उन्होंने कितने करोड़ इस फिल्म के लिए मांगे ये तो सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने रश्मिका मंदाना को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

रश्मिका मंदाना की फीस

पुष्पा फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना के करियर में चार चांद लग गए। कहा गया कि रश्मिका ने पुष्पा के बाद अपनी फीस बढ़ा दी और एक फिल्म के लिए 5 करोड़ वसूल करती हैं। ठीक वैसे ही जैसे सीतारमन फिल्म में मृणाल ठाकुर ने एक करोड़ की फीस हासिल की थी।

Back to top button