Raigarh जिला कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, आदेश जारी…

Raigarh । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए एक अहम नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

संगठनात्मक समन्वय और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अब जिले की संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उन्हें जिला, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, जायसवाल को यह भी कहा गया है कि वे रायगढ़ जिले में होने वाली सभी संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपते रहें।

कांग्रेस ने जताया भरोसा

इस नियुक्ति पत्र पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने हस्ताक्षर किए हैं। पत्र में जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button