जयराम रमेश ने राहुल गांधी को बताया शतरंज का अनुभवी, विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव का तंज, ‘पहले रायबरेली तो जीत लें’

 नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच शतरंज के पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्परोव के एक पोस्ट के कारण सियासी बवाल मच गया है। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें पहले रायबरेली की सीट जीतने की सलाह दे दी है। गैरी कास्परोव की इस पोस्ट पर हर कोई हैरान है कि आखिर उन्होंने राहुल गांधी के लिए ऐसा क्यों लिया? दरअसल गैरी कास्परोव की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की एक पोस्ट पर आई है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को सियासत और शतरंज का एक अनुभवी खिलाड़ी बताया था।

जयराम रमेश पर गैरी कास्परोव ने लिखी ये बात

जयराम रमेश की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें राहुल गांधी शतरंज पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जयराम रमेश ने राहुल गांधी को सियासत और शतरंज का माहिर खिलाड़ी बताया है। इस वीडियो के पोस्ट होने के एक दिन बाद गैरी कास्पारोव ने शुक्रवार को जवाब देते हुए कहा कि ‘परंपरा कहती है कि पहले आप रायबरेली जीतें और फिर शीर्ष पद के लिए चुनौती दें।’

गैरी कास्परोव की सफाई, ये छोटा सा मजाक था

गैरी कास्परोव की पोस्ट राहुल गांधी को ट्रोल करने के लिए थी या संयोग से ऐसा हो गया। गैरी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में वकालत या विशेषज्ञता के लिए बेकार नहीं जाएगा! लेकिन एक बार मुझसे कहा गया था कि मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में दखल देते हुए देखने से नहीं चूक सकता!’ गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी ने शतरंज और राजनीति के बीच समानता की बात कही थी और गैरी कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी भी बताया था।

इंटरनेट मीडिया पर हंगामा

गैरी कास्परोव की इस पोस्ट के बाद इंटरनेट मीडिया पर हंगामा मच गया है। स्तंभकार संदीप घोष ने कहा कि गैरी कास्परोव और विश्वनाथ आनंद जल्दी रिटायर हो गए, वरना उन्हें अपने दौर के महान शतरंज खिलाड़ी का सामना करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds