अशुभ होता हाथ से इन चीजों का गिरना

कई बार काम की जल्दी-जल्दी में हमारे हाथ से चीजें छूटकर गिर जाती है। यह एक सामान्य बात है। लेकिन वास्तु शास्त्र के नियम इसे अशुभ बताते हैं। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन चीजों का हाथ से गिरना भविष्य में होने वाली परेशानियों के बारे में आपको चेतावनी देते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीज है जिनका गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है।

नमक

नमक एक ऐसी चीजे है जिसका दैनिक जीवन में प्रतिदिन इस्तेमाल होता है। नमक खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। नमक का संबंध आपके सौभाग्य से भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है। यदि हाथ से नमक गिर जाए तो यह अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जीवन में परेशानियां आने वाली है।

दूध

दूध भी दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीज है। इसका संबंध चंद्र ग्रह से होता है। अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिर जाए या हाथ से दूध का ग्लास छूट जाए तो अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि दूध का गिरना आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है।

काली मिर्च

काली मिर्च का हाथ से बिखर या गिर जाना एक अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि हाथ से काली मिर्च गिरकर बिखर जाएं तो रिश्तों में दरार आती है। काली मिर्च का हाथ से गिरना नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

अन्न

ऐसा कहा गया है कि भोजन करते समय या परोसते समय अन्न का गिरना अशुभ होता है। परोसते वक्त हाथ से खाने की चीजें गिर जाएं तो यह अन्नपूर्णा देवी मां लक्ष्मी का अपमान हैं। यह घर में दरिद्रता की ओर इशारा करता है।

तेल

वास्तु शास्त्र में तेल का गिरना अशुभ संकेत होता है। कहते हैं कि तेल शनि का प्रतीक होता है। इसलिए हाथ से बार-बार तेल गिरना धन हानि का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds