लॉगिन

इजरायल ने खान यूनिस में तेज किए हमले, पिछले 24 घंटे में 11 आतंकियों को मार गिराया

World January 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
इजरायल ने खान यूनिस में तेज किए हमले, पिछले 24 घंटे में 11 आतंकियों को मार गिराया

इजरायल ने खान यूनिस में तेज किए हमले, पिछले 24 घंटे में 11 आतंकियों को मार गिराया

यरुशलम :  इजरायल-हमास युद्ध को तीन महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने 24 घंटे के दौरान 11 आतंकियों को मार गिराया है।

11 आतंकियों को मार गिराया

सेना ने शनिवार को कहा कि इजरायल के विमानों, टैंकों और सेना के जवानों ने गाजा के खान यूनिस में पिछले 24 घंटों के दौरान हमले तेज किए। इस हमले में लगभग 11 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

इजरायली सेना ने जारी किया बयान

इजरायली सेना के एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने उन आतंकवादियों को निशाना बनाया है, जिन्होंने सैनिकों के पास विस्फोटक लगाने की कोशिश की थे और अन्य सैनिकों पर राइफल और रॉकेट दाग रहे थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds